नमस्कार दोस्तों स्वागत करते हैं आपका हमारी वेबसाइट pratiyogita mitra पर। आज हम आपके लिए मध्यप्रदेश के उत्सव और समारोह - MP GK | madhya pradesh ke utsav aur samaroh लेकर आए है।
Read more :- बुंदेला राजवंश का इतिहास
मध्यप्रदेश के उत्सव और समारोह - MP GK | madhya pradesh ke utsav aur samaroh
(1) मध्यप्रदेश समारोह- नई दिल्ली में इस समारोह का आयोजन किया जाता है। म.प्र. की सांस्कृतिक विरासत की झलकियाँ प्रस्तुत की जाती हैं। समारोह में गायन, नृत्य, वादन, चित्र प्रदर्शनी का आयोजन होता है। यह समारोह एक सप्ताह तक चलता है।
(2) खजुराहो नृत्य समारोह- चन्देल राजाओं की नगरी खजुराहो में इस अखिल भारतीय शास्त्रीय नृत्य का आयोजन किया जाता है। खजुराहो नृत्य समारोह म.प्र. का ही नहीं भारत का सबसे बड़ा नृत्य समारोह है। जिसमें उत्तर एवं दक्षिण भारत की नृत्य शैलियों का अनोखा संगम होता है। इसका उद्देश्य पर्यटन को प्रोत्साहन और खजुराहो की विरासत को संरक्षण देना है।
(3) तानसेन समारोह- ग्वालियर में तानसेन की याद को अमर बनाने के लिये तानसेन समारोह का आयोजन किया जाता है। यह शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश का एक प्रतिष्ठित समारोह है। देश के शीर्ष संगीतज्ञ गायक एवं वादक इस समारोह में भाग लेते हैं।
(4) कालिदास समारोह- कालिदास की स्मृति को अमर बनाने के लिये कालिदास अकादमी द्वारा उज्जैन में इस समारोह का आयोजन किया जाता है। यह समारोह एक सप्ताह तक चलता है। इस समारोह में परम्परागत रंगमंच प्रदर्शन, परिसंवाद, वाद-विवाद, नाट्य प्रदर्शन एवं चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन होता है।
(5) उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत समारोह- मैहर में बाबा अलाउद्दीन खाँ की याद में इस समारोह का आयोजन होता है। बाबा की ख्याति किसी एक वाद्य में नहीं थी अपितु सभी वाद्य यंत्र बजाने में वे निपुण थे इसलिये यह समारोह शास्त्रीय संगीत की विविधतापूर्ण प्रस्तुति होती है। समारोह का प्रमुख आकर्षण 'मैहर बैण्ड' है।
(6) ध्रुपद समारोह- यह समारोह भोपाल में आयोजित किया जाता है। यह संगीत की ध्रुपद विधा को बढ़ावा देने के लिए गुरु-शिष्य परम्परा के आधार पर आयोजित किया जाता है।
(7) मालवा उत्सव- म.प्र. शासन के संस्कृत विभाग द्वारा 1991 से प्रतिवर्ष इन्दौर, उज्जैन एवं माण्डू में आयोजित किया जाता है। मालवी शैली की नृत्य प्रस्तुति एवं कलाकारों की शोभायात्रा निकलती है।
(8) निमाड़ उत्सव- म.प्र. के निमाड़ के महेश्वर (खरगोन) में यह उत्सव मनाया जाता है। सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाता है।
(9) ओरछा उत्सव - टीकमगढ़ में आयोजित होने वाले इस उत्सव में बुन्देलखण्ड के कलाकारों का नृत्य, गायन, वादन प्रदर्शित किया जाता है।
(10) दुर्लभ वादविनोद समारोह (भोपाल) - देश में यह अपनी किस्म का अनोखा समारोह है। प्राचीन से लेकर वर्तमान तक के वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन होता है।
(11) बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' समारोह- समारोह का आयोजन शाजापुर में होता है। इस समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। (12) सुभद्राकुमारी चौहान समारोह (जबलपुर) वीर रस की ओजस्वी कवयित्री सुभद्राकुमारी चौहान की याद में जबलपुर में इस समारोह का आयोजन होता है।
(13) उस्ताद आमीर खाँ संगीत समारोह- सुप्रसिद्ध सितार वादक अमीर खाँ की याद में इंदौर शहर में आयोजित किया जाता है जिसमें देश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं शास्त्रीय संगीत से जुड़ी हस्तियां भाग लेती है।
मध्यप्रदेश के प्रमुख समारोह
इन्हे भी पढ़े