जीव धारियों का वर्गीकरण (classification of organisms)

जीव धारियों का वर्गीकरण (classification of organisms)

अरस्तु द्वारा समस्त जीवों को दोसमूह में विभाजित किया गया है जंतु समूह एवं वनस्पति समूह।

लीनियस ने भी अपनी पुस्तक Systema Naturae में सम्पूर्ण जीवधारियों को दो जगतों (Kingdoms) पादप जगत (Plant Kingdom) व जन्तु जगत (Animal Kingdom) में विभाजित किया।

 लीनियस ने वर्गीकरण की जो प्रणाली शुरू की उसी से आधुनिक वर्गीकरण प्रणाली की नींव पड़ी, इसलिए उन्हें आधुनिक वर्गीकरण का पिता (Father of Modern Taxonomy) कहते हैं।

जीवधारियों का पाँच-जगत वर्गीकरण

(Five-Kingdom Classification of Organism): 

परम्परागत द्वि-जगत वर्गीकरण का स्थान अन्ततः ह्विटकर (Whittaker) द्वारा सन् 1969 ई. में प्रस्तावित 5-जगत प्रणाली ने ले लिया। इसके अनुसार समस्त जीवों को निम्नलिखित पाँच जगत (Kingdom) में वर्गीकृत किया गया- 1. मोनेरा (Monera) 2. प्रोटिस्टा (Protista) 3. पादप (Plantae) 4. कवक (Fungi) एवं 5. जन्तु (Animal) 


1.मोनेरा (Monera): इस जगत में सभी प्रोकैरियोटिक जीव अर्थात् जीवाणु, सायनोबैक्टीरिया तथा आर्की बैक्टीरिया सम्मिलित किये जाते हैं। तन्तुमय जीवाणु भी इसी जगत के भाग हैं।

2. प्रोटिस्टा (Protista): इस जगत में विविध प्रकार के एककोशिकीय, प्रायः जलीय (Aquatic) यूकैरियोटिक जीव सम्मिलित किये गये हैं। पादप एवं जन्तु के बीच स्थित येग्लीना इसी जगत में है। यह दो प्रकार की जीवन पद्धति प्रदर्शित करती है-सूर्य के प्रकाश में स्वपोषित एवं प्रकाश के अभाव में इतर पोषित इसके अन्तर्गत साधारणतया प्रोटोजोआ आते हैं।

3. पादप (Plantae): इस जगत में प्रायः सभी रंगीन, बहुकोशिकीय, प्रकाश-संश्लेषी उत्पादक जीव सम्मिलित हैं। शैवाल, मॉस, पुष्पीय तथा अपुष्पीय बीजीय पौधे इसी जगत के अंग हैं।

4. कवक (Fungi): इस जगत में वे यूकैरियोटिक तथा परपोषित को जीवधारी सम्मिलित किये जाते हैं जिनमें अवशोषण द्वारा पोषण होता है। ये सभी इतरपोषी होते हैं। ये परजीवी अथवा मृतोपजीवी होते हैं। इसकी कोशिका भित्ति काइटिन नामक जटिल शर्करा की बनी होती है।

5. जन्तु (Animal): इस जगत में सभी बहुकोशिकीय जन्तुसमभोजी (Holozoic) यूकैरियोटिक, उपभोक्ता जीव सम्मिलित किये जाते हैं। इनको मेटाजोआ (Metazoa) भी कहते हैं। हाइड्रा, जेलीफिश, कृमि, सितारा, मछली, सरीसृप, उभयचर, पक्षी तथा स्तनधारी जीव इसी जगत के अंग हैं।

नोट : वर्गीकरण की आधारभूत इकाई जाति (species) है।

जीवो के नामकरण की द्विनाम पद्धति

1753 ई. में कैरोलस लीनियस नामक वैज्ञानिक जिन्हें वर्गिकी का जन्मदाता (Father of f Taxonomy) भी कहा  जाता है, ने जीवों की द्विनाम पद्धति को प्रचलित किया। इस पद्धति के अनुसार, प्रत्येक जीवधारी का नाम लैटिन भाषा के दो शब्दों से मिलकर बनता है। पहला शब्द वंश नाम (Generic name) तथा दूसरा शब्द जाति नाम कहलाता है।वंश तथा जाति नामों के बाद इस बार्गिकीबिद का नाम लिखा जाता है, जिसने सबसे पहले us जाति को खोजा या जिसने सबसे पहले वर्तमान नाम प्रदान किया । जैसे मानव का वैज्ञानिक नाम होमो सेपियंस लिन हैं । वास्तव में लिन  लिनियस शब्द का संक्षिप्त रूप है। इसका अर्थ यह है की सबसे पहले लाइनलियस ने इस जाति को होमो सेपियंस नाम से पुकारा है।


कुछ जीवधारियों के वैज्ञानिक नाम 

मनुष्य  :- Homo sapiens
मेढ़क   :- Rana tigrina
बिल्ली :- Felis domestica
कुत्ता  :- Canis familiaris
गाय :-  Bos indicus
मक्खी :- Musca domestica
आम :- Magnifera indica
धान :- Oryza sativum
गेहूं :- Triticum aestivum
मटर:- Pisum sativum
चना :- Cicer arietinum
सरसों :- Brassica campestris 


दोस्तों उम्मीद करते है आपको आज की हमारी ये पोस्ट पसंद आयेगी । 

Related post

परिक्षावाणी उत्तर प्रदेश डाउनलोड करने के लिए नीचे 👇👇 लिंक पर क्लिक करें।

आदित्य पब्लिकेशन जनरल हिंदी बुक पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक कर क्लिक करें।👇👇

लक्ष्मी कांत भारत की राजव्यवस्था पीडीएफ बुक ( Lakshmikant polity bookin hindi pdf download) 👇👇

भारतीय कला एवं संस्कृति नितिन सिंघानिया in Hindi

Drishti ias general knowledge pdf notes in hindi (सामान्य ज्ञान बुक by drishti ias )

आधुनिक भारत का इतिहास । Spectrum modern history pdf in hindi


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लूसेंट बस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान बुक पीडीएफ | Lucent Objective general knowledge pdf in hindi

लक्ष्मी कांत भारत की राजव्यवस्था पीडीएफ बुक ( Lakshmikant polity bookin hindi pdf download) - Pratiyogitamitra

Spectrum adhunik Bharat ka itihas pdf in hindi | स्पेक्ट्रम आधुनिक भारत का इतिहास पीडीएफ इन हिंदी