2024 पैरा ओलंपिक में भारत के रिकॉर्ड। इन खेलों में भारत ने जीता पहली बार पदक। India's record in 2024 Paralympics. India won medal for the first time in these games
2024 पैरा ओलंपिक में भारत के रिकॉर्ड। इन खेलों में भारत ने जीता पहली बार पदक। India's record in 2024 Paralympics. India won medal for the first time in these games.
दोस्तों आज हम अपनी पोस्ट में पैरा ओलंपिक 2024 में भारत ने किन रिकॉर्ड को बनाया और कौन-कौन से खेलों में पहली बार पदक जीता यह जानेंगे।
भारत ने 2024 पेरिस पेरा ओलंपिक्स में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 29 पदक जीते, जिसमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य शामिल थे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारत ने 18वीं स्थान पर समाप्त किया। यह प्रदर्शन पिछले पैरालिंपिक्स से काफी बेहतर रहा, जहां भारत ने टोक्यो 2020 में 19 पदक हासिल किए थे।
भारत के प्रदर्शन में विशेष योगदान एथलेटिक्स का रहा, जहां भारतीय एथलीटों ने कुल 17 पदक जीते। सबसे महत्वपूर्ण पदकों में सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक F64 श्रेणी में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, प्रीति पाल ने 100 मीटर और 200 मीटर T35 इवेंट्स में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया, यह ट्रैक इवेंट्स में भारत की पहली महिला पदक विजेता बनीं
1. तीरंदाजी - हरविंदर सिंह ने व्यक्तिगत रिकवर ओपन स्पर्धा मे गोल्ड जीता यह ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत का पहला पदक है
2. ट्रैक स्पर्धा - प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 और 200 मी टी 35 स्पर्धा में कास्ट पदक जीता यह ट्रैक स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी
3. जुडो - कपिल परमार ने 60 किलोग्राम J1 क्लास स्पर्धा में कांस्य पदक जीता पैरा ओलंपिक के इतिहास में यह भारत का पहला पदक था
4. तीरंदाजी - शीतला देवी पदक जीतने वाली बाली भारत की पहली तीरंदाज बनी जिनमें दोनों हाथ नहीं है उन्होंने राकेश के साथ मिक्सड इवेंट में कास्य जीता