भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगने वाले देश | भारत के पड़ोसी देशों के साथ कौन से राज्य सीमा बनाते है ।
भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगने वाले देश | भारत के पड़ोसी देशों के साथ कौन से राज्य सीमा बनाते है ।
भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है और यह भारतीय उपमहाद्वीप का एकमात्र ऐसा देश है, जो उपमहाद्वीप के प्रत्येक सदस्य देश के साथ अपनी स्थलीय सीमा साझा करता है। भारत के सात भूमि पड़ोसी देश हैं- अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, चीन, म्यांमार, नेपाल और पाकिस्तान।
यहां हम अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर स्थित भारतीय राज्यों की सूची दे रहे हैं, जो यूपीएससी-प्रीलिम्स, एसएससी, राज्य सेवाएं, एनडीए, सीडीएस और रेलवे आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी है।
स्थलीय सीमाः
• भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई 15,200 किमी. है तथा भारत की मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लंबाई 6100 किमी है।
• द्वीपों सहित भारत की कुल तटीय सीमा की लंबाई 7,516.6 किमी. है।
• भारत की कुल सीमा की लंबाई 22,716.6 किमी. (15,200 (स्थलीय सीमा) + 7,516.6 (तटीय सीमा)} है।
जलीय सीमा :
1. प्रादेशिक समुद्री सीमा (Maritime Belt): भारत की आधार रेखा से 12 समुद्री मील तक विस्तृत है। इस क्षेत्र के सम्पूर्ण उपयोग करने के अधिकार भारत को प्राप्त हैं।
2. संलग्न क्षेत्र (Contiguous Zone): भारत की आधार रेखा से 24 समुद्री मील तक विस्तृत है। इस क्षेत्र में भारत को साफ़-सफाई, सीमा शुल्क की वसूली एवं वित्तीय अधिकार प्राप्त हैं।
3. अनन्य आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone): भारत की आधार रेखा से 200 समुद्री मील तक विस्तृत है। इस क्षेत्र में भारत को वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नए द्वीपों के निर्माण तथा प्राकृतिक संसाधनों के विदोहन के अधिकार प्राप्त हैं।
भारत के चतुर्दिक सीमा के अंतिम बिंदु :
दक्षिणतम बिंदु : इंदिरा पॉइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
उत्तरी बिंदु: इंदिरा कॉल (जम्मू और कश्मीर)
पश्चिमोत्तर बिंदु : गौरमोटा (गुजरात)
पूर्वोत्तम बिंदु : किबिथू (अरुणाचल प्रदेश)
भारत के पडोसी देशों के साथ संलग्न सीमा रेखा:-
भारत-बांग्लादेश सीमा (4096.7 किमी.) [सर्वाधिक भारत के पाँच राज्य असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम तथा पश्चिम बंगाल की सीमा बांग्लादेश को स्पर्श करती है। बांग्लादेश से स्पर्श करती हुई सर्वाधिक लंबी सीमा रेखा प. बंगाल (2217 किमी.) की है।
• भारत-चीन सीमा (3,488 किमी.) भारत के पांच राज्य / केंद्र शासित प्रदेश हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश की सीमा चीन से लगती है। इस सीमा रेखा की सर्वाधिक लंबाई अरुणाचल प्रदेश में है।
• भारत-पाक सीमा (3,323 किमी.) भारत के पांच राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों की सीमा पाकिस्तान को स्पर्श करती है ये राज्य / केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, लद्दाख, पंजाब एवं गुजरात हैं। पाकिस्तान के साथ सर्वाधिक लंबी सीमा रेखा राजस्थान की है।
• भारत-नेपाल सीमा (1,751 किमी.): भारत के पांच राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल एवं सिक्किम नेपाल की सीमा को स्पर्श करते हैं। इन राज्यों में बिहार, नेपाल के साथ सर्वाधिक लम्बी (729 किमी.) सीमा बनाता है।
• भारत-म्यांमार सीमा (1,643 किमी.): भारत के चार राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर तथा मिजोरम की सीमा म्यांमार की सीमा रेखा को स्पर्श करती है। इस सीमा की सर्वाधिक लम्बाई अरुणाचल प्रदेश (520 किमी.) में है।
भारत-भूटान सीमा (699 किमी.) भारत के चार राज्यों सिक्किम, प. बंगाल, असम एवं अरुणाचल प्रदेश की सीमा भूटान की सीमा रेखा को स्पर्श करती है। सर्वाधिक लम्बाई असम (267 किमी.) के साथ
भारत-अफगानिस्तान सीमा (106 किमी.): केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से सीमा लगती है।
विभिन्न देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाले राज्य / केंद्र शासित प्रदेश :
• बांग्लादेश : पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा एवं असम to Success
• चीन : लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश
• पाकिस्तान : गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख
नेपाल : उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम एवं उत्तराखंड
म्यांमार : अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम एवं मणिपुर
भूटान : पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश एवं असम
• अफगानिस्तान: लद्दाख
भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं :
• डूरंड रेखा: पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के बीच
• मैक-मोहन रेखा: भारत एवं चीन के बीच
• रेडक्लिफ रेखा: भारत और पाकिस्तान के बीच
• शून्य रेखा : त्रिपुरा एवं बांग्लादेश के बीच
दोस्तों उम्मीद करते है आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी ।
हमें आप टेलीग्राम पर फॉलो कर सकते है ।
Related posts